गुरुवार, 8 मार्च 2018

चोरी-छीपे उत्तरप्रदेश ले जा रहे रेत

 भाजपा के गिरीश गौतम ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि रीवा जिले में मऊगंज में रेत का अवैध व्यापार हो रहा है. चोरी छुपे देते उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है. ऐसे लोगों पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इस कारण इलाके में रेत महंगी हो गई है. इस पर खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जवाब देते हुुए कहा कि रोज के अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई को और सख्त बताया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब रेत के अवैध उत्खन्न और परिवहन में लगे वाहनों और उपकरणों को राजसात करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश में इसके अनुसार कई स्थानों पर ट्रेक्टर , ट्रक, डंफर और जेसीबी जब्त की गई है. 
राशि मिलने में हो रही दिक्कत
कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि की दूसरी किश्त मिलने में दिक्कत का मामला प्रश्नकाल के दौरान उठाया. आपने कहा कि 70-80 फीसदी लोगों के काम पूरा करने की शर्त लगाकर उन लोगों का पैसा रोका जा रहा है. जिनका काम हो चुका है.  उनकी इस बात पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं है. इस पर कांग्रेस विधायक दल के स्वचेतक रामनिवास रावत ने कहा कि प्रदेश भर में मौखिक निर्देश के देकर ऐसा किया जा रहा है. इस पर मंत्री भार्गव ने कहा कि वे निर्देश जारी कर कहेंगे कि काम पूरा करने वालों की राशि की दूसरी किश्त तुरंत जारी की जाए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें