राजधानी भोपाल के दूरदर्शन केंद्र में आज गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आग केंद्र की तीसरी मंजिल में रद्दी पर लगी थी. पुलिस अनुमान लगा रही है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होगी, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार आज गुरूवार सुबह 10 बजे दूरदर्शन केंद्र की तीसरी मंजिल के कमरे सें धुंआ निकलते देखा गया. चौकीदारों द्वारा पता चला कि दूरदर्शन केंद्र की तीसरी मंजिल में पड़ी रद्दी पर आग लग गई है. धुंआ बढ़ते देख पूरी बिल्डिंग और आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस दौरान कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद दमकलों ने आग पर काबू किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच की. पुलिस ने बताया कि आग लगने से केवल रद्दी जली है, इसमें किसी भी प्रकार की जन और धन हानि नहीं हुई है. आग की चिंगारी शार्ट सर्किट के कारण निकली होगी, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें