रविवार, 4 मार्च 2018

पीजी कोर्स के लिए काउंसलिंग शुरु होगी 12 से

प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल-डेंटल कालेजों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग इसी महीने शुरू हो जाएगी. 12 मार्च से उम्मीदवार आॅनलाइन पंजीयन करा सकेंगे. इसके बाद च्वाइस फिलिंग, च्वाइस लॉकिंग, दस्तावेजों की जांच दाखिले होंगे. इसके पहले प्रवेश नियम प्रकाशित हो जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि सभी चरणों की काउंसलिंग आॅनलाइन होंगी. पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद माप-अप राउंड होगा. बची सीटों को कॉलेज लेवल काउंसलिंग से भरा जा सकेगा. दाखिले में सबसे मप्र के मूल निवासी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. मप्र के मूल निवासी नहीं मिलने पर दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए भोपाल नहीं आना पड़ेगा. दस्तावेजों की जांच के लिए सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सेंटर बनाया जा रहा है. उस क्षेत्र के निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेजों के उम्मीदवारों को भी पास के सरकारी मेडिकल कॉलेज में दस्तावेजों की जांच कराना होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें