मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विजय शाह को सीने और कंधे में दर्द के चलते अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है.मंत्री विजय शाह का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि शाह को आॅब्जर्वेशन में रखा गया है. अभी तक हुए टैस्टों में विजय शाह के हार्ट या उससे संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी का पता नहीं चल पाया है. मंत्री विजय शाह की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है साथ ही शाम तक उन्हें छुट्टी दी जा सकती है. विजय शाह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के चलते उनके सैकड़ो समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें