शनिवार, 3 मार्च 2018

सर्वश्रेष्ठ चालक को परिवहन विभाग देगा सारथी श्री पुरस्कार


   मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग द्वारा चालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोटरयान चालक व परिचालक कल्याण योजना 2015 प्रारंभ की गई है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिवहन यान चालकों में से एक चालक को “सारथी श्री पुरस्कार” से पुरस्कृत किया जायेगा. जिसके तहत एक लाख रूपए की राशि श्रेष्ठ चालक को प्रदाय की जायेगी. आवेदन पत्र 15 मार्च तक संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं.   श्रेष्ठ चालकों से इस पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. पुरस्कार के लिये जो भी चालक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे इस संबंध में जारी की गई नियमावली एवं आवेदन का प्रारूप संबंधित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. इसे विभाग की वेबसाइ पर भी देखा जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें