मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है. वर्तमान में 30 फीसदी निर्माण हुआ है. यह जानकारी आज राज्य विधानसभा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन ने विधायक सोहनलाल बाल्मीक के प्रश्न के लिखित जवाब में दी. उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, वर्तमान में 30 फीसदी निर्माण हुआ है.कालेज निर्माण का कार्य 2019 तक पूरा किए जाने की संभावना है. मंत्री ने बताया कि कालेज को प्रारंभ करना भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की मंजूरी पर निर्भर होने से मेडिकल कालेज कब शुरु होगा यह बताना संभव नहीं है. वर्तमान में जो भी कार्य हुआ है, उसे हम विलंब से होना नहीं मान सकते.
6 मेडिकल कालेज संचालित
चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री शरद जैन ने विधायक जयवर्द्धन सिंह के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में 6 शासकीय मेडिकल कालेज संचालित हैं. विदिशा, दतिया, शिवपुरी, खण्डवा, रतलाम, छिंदवाड़ा और शहडोल में चिकित्सा महाविद्यालय निर्माणाधीन हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 22 दिसंबर 2014 को छिंदवाड़ा में, 7 जनवरी 2013 को रतलाम में, 19 मार्च 2013 को विदिशा में और 9 मार्च 2013 को शहडोल में शाासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें