शनिवार, 3 मार्च 2018

मुख्यमंत्री ने जैत मे किया जनसंवाद

   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान  सीहोर जिले की बुदनी तहसील मे स्थित गृहग्राम जैत पहुंचे और लोककल्याण शिविर तथा नशामुक्ति कार्यक्रम मे शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को होली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश मे केवल प्रदेश के कृषकों को गेहूं का मूल्य दो हजार रुपये क्विंटल मिलेगा. उन्होंने भावांतर भुगतान योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेयर हाउस मे उपज रखने पर चार माह का किराया भी शासन द्वारा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बैंकर्स से बातचीत की गयी है ताकि वेयर हाउस मे रखे माल की कीमत का 25ःतक कृषकों को दिया जाए ताकि वे अपनी तात्कालिक जरूरतों की पूर्ति कर सकें इसके ब्याज का भुगतान भी शासन करेगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों सहित प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति रहने की भूमि से वंचित नही रहेगा, सबके पक्के मकान भी बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि श्रमिक के बच्चों की पहली कक्षा से पीएचडी तक की शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी,गर्भवती को छटे से नौवें माह के मध्य चार हजार रुपये तथा प्रसव पर बारह हजार रुपये पौष्टिक आहार के लिए दिये जाएंगे. 60वर्ष की आयु तक सामान्य मृत्यु पर दो लाख रु.तथा दुर्घटना से मृत्यु पर चार लाख रु. की राशि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक के परिजनों को दी जाएगी साथ ही अंत्येष्टि के लिए पाँच हजार रुपये की राशि पंचायत स्तर पर ही एक अप्रैल से रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि जन्मपूर्व से मृत्यु पश्चात तक सरकार जनता के साथ है.
   मुख्यमंत्री को शिविर के दौरान 211 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए जिन पर उन्होंने त्वरित कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. ग्राम देहरी की आवेदिका संगीताबाई के कैंसर के इलाज के लिए उन्होंने तत्काल अपने निज सचिव बुद्धेश वैद्य को वाहन व्यवस्था कर संगीताबाई को जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल भोपाल भेजने एवं समुचित उपचार की संपूर्ण व्यवस्था करने को कहा. क्षेत्र के पंचायत सचिवों ने उनके हित मे लिए गये फैसलों के लिए इक्यावन किलो का पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व दूज के अवसर पर अपनी कुलदेवी की पूजन तथा नर्मदा आरती भी की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें