61वीं अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट 2017 का आयोजन चैन्नई तमिलनाडू में किया गया. जिसमें सभी प्रदेशों की पुलिस एवं पैरा मिलेट्री फोर्सेस की टीमों व्दारा हिस्सा लिया गया. उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश पुलिस टीम की ओर से भाग लेते हुए तकनीकी सेवायें (फोटो शाखा) के उप निरीक्षक शिवलाल धाकड व्दारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया जबकि टीम इवेन्ट में फोटोग्राफी टीम व्दारा राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश को रनिंग ट्राफी दिलवाई गयी. उक्त आयोजन के ही कम्प्यूटर इवेन्ट में प्रदेश पुलिस के प्रधान आरक्षक यशपाल व्दारा भी कांस्य पदक प्राप्त कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढाया . उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.एम. अफजल तथा टीम मैनेजर के रूप में यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा टीम का नेतृत्व किया. तकनीकी सेवायें में पदस्थ सतीश चुके निरीक्षक (फोटो शाखा) एवं श्री राजकमल श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी टीम के प्रभारियों के रूप में टीम के साथ सम्मिलित हुए. अखिल भारतीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सोलन हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गयी . उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस महानिरीक्षक योगेश चैधरी सहायक पुलिस महानिरीक्षक मनीष कपूरिया एवं निश्चल झारिया तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ओ.पी. दीक्षित द्वारा भाग लिया गया. मध्यप्रदेश टीम व्दारा उक्त आयोजन में अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक जगह बनायी. तकनीकी सेवायें (क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, भोपाल) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ओ.पी. दीक्षित द्वारा वेटरन सिंगल एवं वेटरन डबल्स दोनों प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें