शनिवार, 3 मार्च 2018

हास्टल में महिला बैंककर्मी से ज्यादती

  राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित उत्कर्ष गर्ल्स हॉस्टल में महिला बैंककर्मी के साथ कर्मचारी ने जबरदस्ती ज्यादती की. होली खेलने के बाद वह मैस में कपड़े धो रही थी. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती एक निजी बैंक में काम करती है. कल होली खेलने के बाद वह मैस में कपड़े धो रही थी, तभी हॉस्टल में काम करने वाले हनी उर्फ बाबूलाल ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती कमरे में घसीटता हुआ ले गया, जहां युवक ने उसके साथ ज्यादती की. युवती मौका देखकर भाग गई. युवतियों ने पुलिस  में आवेदन दिया. पुलिस ने केस दर्ज किया. उस समय वह शराब के नशे में घुत था. उसने जुर्म भी कबूल कर लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें