भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमारसिंह चैहान ने कहा कि अपने सेवा काल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने समाज के हर घटक, वर्ग, समुदाय को अपने सेवा कार्यों से प्रभावित करते हुए राहत प्रदान की है. सबका दिल जीता है, विश्वास का सेतु बनाया है. पार्टी संगठन उनके जन्मदिन 5 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनायेगा. रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 5 मार्च को शहरी क्षेत्र, तहसील मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित कर स्वच्छता में सभी की भागीदारी की अपेक्षा की जायेगी. इसके पश्चात् प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक किसी पावन स्थल पर कन्या पूजन, सुन्दरकांड, कन्याभोज, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा. मोर्चा और प्रकोष्ठों की सक्रियता सेवा दिवस पर महत्वपूर्ण होगी. चैहान ने महिला मोर्चा से आग्रह किया है कि लाड़ली लक्ष्मी का सम्मान समारोह आयोजित कर एक आदर्श उपस्थित करें. युवा मोर्चा मुख्यमंत्री, उद्यमी योजना के हितग्राहियों एवं एन्ड्राइड फोन प्राप्त करने वाले महाविद्यालयीन छात्र युवकों से रूबरू होकर उनका सम्मेलन आयोजित करेगा. किसान मोर्चा किसान मित्र, किसान दीदी, तथा भावान्तर भुगतान योजना में लाभान्वित किसान परिवारों से संपर्क स्थापित कर उनका सम्मेलन आयोजित करेगा. इसी तरह अनुसूचित जाति मोर्चा छात्रावासों, आश्रमों, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी और छात्रों से रूबरू होगा. पिछड़ा वर्ग मोर्चा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क और संवाद स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ, तीर्थ दर्शन योजना में लाभान्वित हित ग्राहियों के बीच पहुंचेगा और वरिष्ठ जन का सम्मान करेगा. प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ उज्जवला योजना की लाभान्वित गृहणी महिलाओं से रूबरू होगा सेवा दिवस पर विधायक, सांसद, जिला, जनपद अध्यक्ष, सहकारी बैंक अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों को पार्टी सरकार और जनता के बीच संपर्क का सेतु बनायेंगे. रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे.सेवा दिवस पर संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे यथा संभव प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभावी कार्यक्रम न्यूनतम संपन्न होगा. सेवा दिवस का समापन नगर, कस्बे, ग्राम के प्रमुख केंद्र पर रात्रि में एक दीपक जलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के दीर्घ सफल यशस्वी जीवन की कामना के साथ करें. उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें. प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें