शनिवार, 3 मार्च 2018

जंगल, पहाडियों और जंगल से घिरा गांव दुनिया और बघाड

 मध्यप्रदेश के डिण्डौरी जिले का गाव-दुनिया और बघाड, जंगल पहाड और नदियों से घिरा हुआ है. मैदानी इलाके से दूर पहाडी के नीचे बसे गॉव दुनिया और बघाड तक पहुचने का सफर अब आसान हो गया है. पहले ग्राम-दुनिया और बघाड़ मे जाने के लिए रास्ता नही होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाई होती थी. ग्राम-दुनिया एवं बघाड़ तक पहुचने के लिए 3 कच्चे पहाडी रास्ते थे लेकिन इन तीनों रास्तो का सफर कठिनाईयों से भरा होता था और इन रास्तो से वाहन नही लाया जा सकता था. इससे ग्रामीणो को पैदल ही सफर करना पडता था. ग्राम-दुनिया एवं बघाड के ग्रामीणो की कठिनाईयों को दूर करने एवं आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम-रामगूढा से दुनिया और बघाड तक 8 किमी लम्बी सडक बनाई गई है. ग्राम-दुनिया और बघाड जाने के लिए जंगल एव पहाडों के घुमावदार सडकों से होकर गुजरना पडता है. अब सडक बनने से लोगो को आवागमन मे सुविधा हो गई है और ग्राम-दुनिया और बघाड ग्राम-रामगूढा, सारसताल से जुड गये है. मैदानी भू-भाग से नीचे देखने पर 8 किमी दूर तक उचे-नीचे पहाडों के बीच स्थित घने जंगलों के साथ-साथ ग्राम-दुनिया और बघाड, खेत-खलिहान एवं जोहिला नदी को आसानी से देखा जा सकता है. ऐसा लगता है जैसे कि यह गाव जंगल, पहाड और नदियो के बीच में फस गए है. इन गावों के मकान माचिस की डिब्बी की तरह छोटे-छोटे दिखाई देते है, यहा से नीचे जंगल की ओर देखने पर हम प्राकृतिक की सुन्दरता का भरपूर आनंद ले सकते है. पहाड़ियों से घिरा गॉव कल-कल बहती जोहिला नदी, मैदानी इलाके से नीचे बसे गॉव दुनिया एवं बघाड और पहाड़ियों का दुर्गम स्थल प्राकृतिक की सुन्दरता को बढाते है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें