शनिवार, 3 मार्च 2018

एसएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग

बेरोजगार सेना द्वारा एसएससी पेपर लीक की  सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में बोर्ड ऑफिस चैराहे पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल सभी युवाओं ने एक सुर में कहा कि देश में जहाँ जहाँ युवाओं के साथ गलत होगा, वे उसका पुरजोर विरोध करेंगे.बेरोजगार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अक्षय हुँका ने बताया कि एसएससी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) देश में सरकारी नौकरियों की परीक्षा का सबसे बड़ा आयोग है. इसमें पेपर लीक होना बेहद गंभीर बात है. पिछले 5 दिनों से परीक्षार्थी एसएससी के सामने धरने पर बैठे हैं और वे केवल 1 मांग कर रहे हैं कि इसकी सीबीआई जांच की जाए. बेरोजगार सेना उनकी इस मांग का समर्थन करती है, यदि इस घोटाले की सीबीआई जांच कराई जायेगी तो यह घोटाला भी व्यापम जैसा निकलेगा. एसएससी में घोटाला देश के युवाओं के साथ धोखा है.
सरकार पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठे हजारों छात्रों को अनसुना कर रही है. वे केवल सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, इन छात्रों को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है. बेरोजगार सेना एसएससी घोटाले के खिलाफ देश के युवा छात्रों के साथ है और आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएगी. अगर जरुरत हुई तो प्रदेश के सभी युवा आंदोलन को ताकत देने दिल्ली कूच भी करेंगे. इस प्रदर्शन में विक्रांत राय, आबिद हुसैन, दिनेश मेघाणी, प्रदीप नापित,  संजय मिश्रा, आदर्श मिश्रा, रोहित पांडेय,  दिनेश, ओम प्रकाश साहू, विभूति भूषन, सचिन समेत लगभग 75 लोग शामिल हुए.  
’क्या है पूरा मामला’
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन देश में सरकारी नौकरियों की परीक्षा का सबसे बड़ा आयोग है. इसके द्वारा परीक्षा समेत अनेकों परीक्षाएं कराई जाती हैं. केवल एसएससी में ही 30 लाख लोगों द्वारा फॉर्म भरा गया था, सभी परीक्षाओं मेंमिलाकर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं. फरवरी माह में आयोजित एसएससी के दूसरे चरण  की परीक्षा 5 दिनों तक चली थी. इस परीक्षा में भरी गड़बड़ पकड़ाई है और छात्रों द्वारा पेपर लीक किये जाने की शिकायत की गयी है. एसएससी में पहले भी कई गड़बड़ियां होती रही हैं, कभी पेपर देर से होने की, रिजल्ट नहीं आने की और अंत में रिजल्ट आ भी जाए तो जॉइनिंग में देर होती है. इस सभी समस्याओं को लेकर और एसएससी के दूसरे चरण  के पेपर लीक मामले को लेकर हजारों छात्र दिल्ली में कमीशन के सामने धरने पर पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठे हैं. उनकी मांग है कि इसकी सीबीआई जांच कराई जाए और परीक्षा पुनः कराई जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें