गुरुवार, 8 मार्च 2018

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे पर विस में हंगामा


राज्य विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नगर परिषद गुढ़ में राष्टÑीय राजमार्ग 75 रीवा-सीधी के निर्माण के लिए किसानों से अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा. कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी के द्वारा उठाये गए सवाल पर पहले तो नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने यह कहकर उत्तर से बचना चाहा कि यह प्रश्न उनके विभाग से संबंधित नहीं है. इस पर सुंदरलाल तिवारी के साथ-साथ नता प्रतिपक्ष अजय सिंह खड़े हो गए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कैबिनेट के सामूहिक उत्तर दायित्व का मामला है. अगर यह प्रश्न माया सिंह के विभाग से संबंधित नहीं था, तो उनके विभाग ने स्वीकार क्यों किया. लगभग यही बात कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा, उन्होंने कहा कि प्रश्न विधानसभा से विभाग के पास जाता है, अगर प्रश्न उनके विभाग से संबंधित नहीं था, तो उसे अस्वीकार कर विधानसभा सचिवालय को वापस कर देना था. इसी बीच माया सिंह के बचाव में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार खड़े हुए पर वे न तो सुंदरलाल तिवारी और न ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को संतुष्ट कर पाए. इसी दौरान मंत्री माया सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मुआवजा ले लिया है, कुछ का टाइटल विवाद है. इसके साथ ही 82 किसानों ने न्यायालय आयुक्त (राजस्व) रीवा में मुआवजे संबंधी प्रकरण लगा रहे हैं. इस कारण मुआवजा पर फैसला नहीं हो पा रहा है. न्यायालयीन प्रकरण के निर्णय के बाद ही कोई फैसला हो पाएगा. उन्होंने इसके कानूनी प्रावधान को भी विधानसभा में पढ़Þकर सुनाया, जिस पर विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि विभागीय मंत्री को कुछ मालुम नहीं है, इसलिए कई मंत्री बचाव में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि वे मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है. इस पर स्पीकर ने कहा कि अगर वे उत्तर से असंतुष्ट हैं तो अन्य तरीके उपलब्ध हैं. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सुझाया कि इस विषय पर सदन में आधा घंटा की बहस करा ली जाए तो स्पीकर ने सहमति व्यक्त करते हुुए कहा कि विधिवत तरीके से प्रस्ताव लाइए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें