खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने राजधानी भोपाल के टी.टी. नगर स्थित अंतराष्ट्रीय एथेलेटिक सिंथेटिक ट्रेक का शुभारंभ किया. इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अनिरूद्ध मुखर्जी, भारतीय खेल प्रधिकरण के उप महनिदेशक संदीप प्रधान, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण उपेन्द्र जैन उपस्थित थे. खेल मंत्री सिंधिया ने बताया कि यह सिंथेटिक ट्रेक लगभग 20 वर्ष पुरानी ट्रेक की कुशनिंग खराब हो जाने के कारण वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स फेडरेशन के स्वीकृति के बाद तैयार किया गया है. भविष्य में यहां पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों को इससे भरपूर मदद मिलेगी. साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने में फायदा मिलेगा. भारतीय खेल प्रधिकरण के उप महानिर्देशक संदीप प्रधान ने कहा है कि मध्यप्रदेश पूरे देश में खेलों के लिए बेहतरीन प्रदेश है. प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना, स्पोर्टस सांईस सेन्टर, ट्रेनिंग सेन्टर्स आधुनिक एवं बेहतरीन सुविधायुक्त हैं. विभिन्न अकादमियों में लगातार अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ी मेडल प्राप्त कर रहे हैं. सिंधिया ने मध्यप्रदेश में खेलों की उपलब्धि और सुधार तथा टेलंट सर्च जैसे विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें