मध्यप्रदेश में नक्सलियों का आतंक धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. होलिका दहन की रात के बाद मंडला के फैन अभयारण के एक कैंप में नक्सलियों द्वारा एक कैंप को आग के हवाले कर देने की बात सामने आई है. इस घटना में पूरा कैंप जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मोती नाला थाना के फैन अभ्यारण में बनाए गए लाटावर नीमपानी क्षेत्र में एक कैंप में आग लगा दी. दरअसल यह चौकी पूरी तरह जंगली क्षेत्र में है, जिसमें कोई कर्मचारी नहीं रहता था. अंदेशा है कि आग लगाने का यह कृत्य अज्ञात नक्सलियों ने किया होगा. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह घटना किस इरादे से की गई है, इस बात का भी खुलासा अभी नहीं हो पाया है.घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है. बता दें इस इलाके में एक माह के अंदर नक्सलियों द्वारा इस तरह की दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें