सोमवार, 5 मार्च 2018

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के इटारसी में एक आठवीं की छात्रा से धोखे से दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी फर्जी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फरियादी के साथ जोर जबरदस्ती कर संबंध बनाए. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इटारसी थाने में आरोपी गोलू पटेल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के मुताबिक बीते 28 फरवरी की दोपहर गोलू जबरन घर में घुस आया. जब पीड़िता ने गोलू का विरोध किया तो वह छात्रा का वीडियो उसके परिजनों को दिखाने की बात कहने लगा. आरोपी ने छात्रा को फर्जी वीडियो की बात पर ब्लैकमेल करते हुए झांसे में ले लिया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए. जब छात्रा ने वीडियो डिलीट करने और दिखाने की बात कही तो वह बात से पलट गया और बाद में यह पता चला कि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं. पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां से बताई, जिसके बाद आरोपी ने फरियादी की मां के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी गोलू पटेल कृषि उपज मण्ड़ी में हम्माल का काम करता है. फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस पीड़ित छात्रा के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें