उमरिया जिले के मानपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत में कलेक्टर माल सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को घरों में शौचालय निर्माण कराने एवं उसके उपयोग के प्रति प्रेरित किया. इस पर ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह की बातों को ध्यान से सुनकर शौचालय निर्माण के लिए तैयार हो गये है. कलेक्टर द्वारा मानपुर जनपद मानपुर की ग्राम पंचायत समरकोइनीं, हिरोली, मझखेता में चौपाल लगाकर शौचालय के प्रति हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया एवं मौके पर काम चालू कराया. कलेक्टर ने समरकोइनी में बैगा परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी साथ ही ऐसे हितग्राही जो शौचालय एवं आवास निर्माण में रुचि नही ले रहे है, उन्हें समझाइश देकर मौके पर काम चालू करवाया. इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर को निर्देशित किया कि उपयंत्री के मार्गदर्शन में समरकोइनीं में 10 आवास के हितग्राहियों के यहां इसी ग्राम पंचायत के युवाओं को मिस्त्री की ट्रेनिंग प्रारम्भ कराई जाए इससे ना केवल इन युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा बल्कि ये ट्रेंड मिस्त्री बन जाएंगे. रोहनिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलपंचायत नवीत धुर्वे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर ने स्वंय श्रमदान करते हुए लगभग 27 हितग्राहियो के यहां शौचालय निर्माण का काम मोके पर ही चालू करवाया. सरपंच ग्रामपंचायत रोहनिया के यहाँ नही पाया गया शौचालय जिसके लिए सीईओ जिलपंचयत उमरिया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद मानपुर को निर्देशित किया के सरपंच को नोटिस जारी कर यदि 7 दिवस में शौचालय नही बनाया जाता तो इनके विरुद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें