रविवार, 4 मार्च 2018

रिश्वत लेते पकड़ा कृषि उपसंचालक को

इंदौर लोकायुक्त पुलिस  ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धार में कृषि उपसंचालक को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए  शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है. कृषि उपसंचालक पी एल साहू ने यह रिश्वत एक फटीर्लाइजर कंपनी के लायसेंस रेन्यू करने के ऐवज में मांगे थे. इंदौर लोकायुक्त ने बताया कि कृषि उपसंचालक पी एल साहू ने एक फर्टीलाइजर कंपनी के मैनिफैक्चरिंग लाइसेंस के रिन्यूवल करने के लिए एक लाख रुपए की मांग की थी. रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 25 हजार रुपए देना तय हुआ था. फर्टीलाइजर कंपनी ने रिश्वत मांगने की शिकायत इंदौर लोकायुक्त से की थी. साहू ने कल शनिवार रात को जैसे ही 25 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया. बाद में साहू को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया. लोकायुक्त पुलिस ने साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विविध धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें