देवास विकास अभियान एवं दैनिक राष्ट्रीय नवाचार द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से मिशन परी लघु फिल्म की श्रृंखला अडिग की शूटिंग देवास के राजाराम नगर में सम्पन्न हुई. रिश्वत, दहेज और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों पर चोट करती यह लघु फिल्म देवास विकास अभियान एवं दैनिक राष्ट्रीय नवाचार के सहयोग से यह फिल्म निर्मित हुई.फिल्म के लेखक, निर्माता, निर्देशक एस.सी.के. सूर्योदय ने बताया कि यह फिल्म दृढ़ निश्चयी, ईमानदार प्रवृत्ती के धनी एक स्कूल मास्टर के जीवन पर आधारित है जो एक ऐसे मुकाम पर है जहां उनके उसुल ही उनकी चिन्ता की लकीरों को प्रदर्शित करती है। जहां उनकी नाती, पुत्र व पुत्री अपने पिता को दहेज और नौकरी के लिए रिश्वत नहीं देने के फैसले पर अडिग रहने के लिए कहती है. फिल्म में मुख्य कलाकार रामबाबु सहाय की भूमिका में देवास रंगमंच के कलाकार नवरत्नसिंह ठाकुर जो राजनीति, पीपली लाईव, चक्रव्यूह, यंगिस्तान आदि फिल्म सहति कई हिन्दी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं, ने बखुबी निभाया। परी के किरदार को जीवंत रूप देते हुए देवास की ही ६ वर्षीय बाल कलाकार पलक यादव ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया. अन्य कलाकारों में रंगमंच से जुड़े डॉ. विद्यानंद शर्मा, अशोक सिरोही, शैतान बाई मालवीय, नीलू पोतदार, नरेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश्वरी यादव, बाल कलाकार निधी चौहान, निकिता चौहान, मीत मालवीय, पार्थ यादव ने अभिनय किया. फिल्म निर्माण में विशेष सहयोग राष्ट्रीय नवाचार के संपादक धर्मेंद्र पिपलोदिया, कैमरामैन महेंद्र शर्मा, रोहित गेहलोत एवं ज्ञानसिंह रेकवाल का रहा.
10 मार्च को यू-ट्यूब पर होगी प्रदर्शित
यश आई एम द चेंज के अंतर्गत यह फिल्म यश फॉउण्डेशन शॉर्ट फिल्म कॉम्पीटिशन २०१८ के लिए लघु फिल्म अडिग नॉमिनेट हो चुकी है जिसका प्रदर्शन १० मार्च को यू-ट्यूब पर भी होगा. इस कॉम्पीटिशन में टॉप २० फिल्मों को १० लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पूर्व में भी फिल्म के निर्माता द्वारा मिशन परी स्वच्छ भारत अभियान लघु फिल्म का निर्माण किया जा चुका है, जो भारत सरकर के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं एन.एफ.डी.सी. मुम्बई द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुई थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें