बुधवार, 7 मार्च 2018

महिला सुरक्षा के दिए टिप्स

महिला शक्ति स्क्वॉड टीम ने ्म
ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना निशातपुरा के साथ मिलकर आज बुधवार को पीपुल्स मॉल पहुंचकर बेस्ट प्राइस महिला स्टाफ को जागरुक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यशाला में शक्ति स्क्वॉड टीम ने महिलाओं को कई सुरक्षा टिप्स दिए और भोपाल पुलिस द्वारा संचालित की जा रही हैल्प यूनिट के बारे में अवगत कराया.
थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि महिला शक्ति स्क्वॉड  टीम लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए हॉस्टल, कॉलेज, कोचिंग की छात्राओं को जागरुक कर रही है. इसी के चलते आज बुधवार को पीपुल्स मॉल की बेस्ट प्राइस महिला स्टाफ के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को हर प्रकार से अपने बचाव के लिए सुरक्षा टिप्स देना था. शक्ति स्क्वॉड जोन 4 टीम ने निशातपुरा थाना टीम के साथ मिलकर महिलाओं को पुलिस द्वारा संचालित केयर फॉर यू, हैल्प यूनिट, 1091, 1090 और डायल 100 की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.
गौरतलब है कि बीते 6 मार्च को भी महिला शक्ति स्क्वॉड जोन 1 और 2 टीम ने हबीबगंज थाना इलाके के आसपास घूमते हुए महिलाओं, बालिकाओं, कोचिंग-स्कूल की छात्राओं, हॉस्टल छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कई सारे टिप्स दिए. सड़क किनारे खड़े मनचले और संदिग्धों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई. सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान कर रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें