रविवार, 11 मार्च 2018

कांग्रेस ने उठाए सीबीआई पर सवाल

व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए व्यापमं स्कैम ब्रांच से 20 अधिकारियों को बाहर निकाल दिया, जबकि इस मामले में 50 से अधिक मामले लंबित हैं. व्यापमं टीम से हटाए गए सभी अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली ट्रांसफर किया गया है. इस मामले को लेकर कांगे्रस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने कहा कि वह इसे मुद्दा बनाएगी और सवाल खड़े करेगी.
सीबीआई ने 2016 में व्यापम ब्रांच बनाई थी और इसमें 100 अधिकारियों की तैनाती की थी, जिसमें डीआईजी, एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर्स तैनात किए गए थे. सूत्रों के मुताबिक 20 अधिकारियों समेत लगभग 70 फीसदी स्टाफ पिछले 6 महीने में व्यापमं टीम से हटाया गया है. कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने कहा कि विपक्ष इस मसले पर सवाल उठाएगा. कांग्रेस ने व्यापमं केस में बड़ी उम्मीद के साथ सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन इस मामले में ऐसे कई लोगों को क्लीन चिट मिल गई जोकि इस मामले पर नियंत्रण कर रहे थे. वहीं सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि 40 से 50 लंबित मामलों की जांच एडवांस स्टेज पर थी. जबकि 100 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी और उनका ट्रायल चल रहा है. कुछ अधिकारियों का रुटीन की वजह से ट्रांसफर किया गया है. ब्रांच को बंद करने की कोई वजह नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें