मंगलवार, 6 मार्च 2018

प्रत्याशियों को लेकर लगने लगे कयास

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त होने वाले पांच स्थानों की पूर्ति के लिए द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही   यह प्रत्याशियों को लेकर आकलन ,जोड़तोड़ और कयास  तेज हो गए कि इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस से कौन चुना जाएगा. मध्यप्रदेश से रिक्त होने वाली राज्यसभा की पांच सीटों के लिए निर्वाचन होना है. राज्यसभा सदस्य  थावरचंद गेहलोत, सत्यव्रत चतुर्वेदी, एल. गणेशन, प्रकाश जावड़ेकर तथा मेघराज जैन का कार्यकाल 2 अप्रैल, को समाप्त हो रहा है .विधान सभा में संख्या बल के आधार पर पाँच सीटों में से भाजपा को 4  और कांग्रेस  को 1 सीट मिलना तय है .वैसे कांग्रेस को बसपा का समर्थन लेना होगा . नामांकन की घोषणा शुरू होने के साथ ही , पाँचों सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई. निर्वाचनआयोग द्वारा इस निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर एवं संचालक पुनीत कुमार श्रीवास्तव को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है. विधान सभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 (एम 02) को निर्वाचन कार्यालय हेतु अधिकृत किया गया है.
राज्यसभा की पांच सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया 23 मार्च,  तक चलेगी . इस अवधि में  प्रतिदिन (लोक अवकाश के दिन को छोड़कर) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन-पत्र मध्यप्रदेश विधान सभा भवन स्थित कार्यालय रिटर्निंग ऑफीसर, राज्यसभा निर्वाचन, 2018 समिति कक्ष क्रमांक-2 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे . नामांकन पत्रों की जॉच 13 मार्च, को अपराह्न 2 बजे से की जाएगी . नाम वापसी के लिए 15 मार्च, को अपराह्न 3 बजे तक का समय निर्धारित है . आवश्यक हुआ तो मतदान 23 मार्च, को प्रात 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा और तत्पश्चात् मतगणना सम्पन्न होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें