सोमवार, 5 मार्च 2018

अब फसल कटाई प्रयोग एप से

फसल कटाई प्रयोग में पारदर्शिता लाने के लिए अब एप से ही सभी काम होंगे. फसल कटाई करने पर मौके से ही खेत, फसल कटाई क्षेत्र, उसके वजन की तस्वीरें एप पर डाली जाएंगी.  प्रयोग करने वाले घर बैठे आंकड़े नहीं भर पाएंगे. पारदर्शिता लाने के लिए यह कवायद की जा रही है.   केंद्र सरकार द्वारा तैयार कराए गए इस एप से पहली बार यह फसल कटाई प्रयोग किया जा रहा है. इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अब फसल पकने के साथ ही प्रयोग शुरू हो जाएंगे. इसमें गांव व खेत में जाकर सबसे पहले देशांतर व अक्षांतर रेखाएं मिलाई जाएंगी. इसके बाद खेत की फोटो खींचकर डाली जाएगी. इसके बाद उस खेत में फसल कटाई वाले स्थान की फोटो लेकर डाली जाएगी. इसके बाद फसल कटाई प्रयोग होगा. उसकी फोटो एवं गेहूं का वजन करने के बाद उसकी भी फोटो एप पर डालकर अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी. यह सब काम मौके पर ही पूरा किया जाएगा. एप पर डालते ही यह जानकारी सभी संबंधित विभागों को तुरंत मिल जाएगी.





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें