शनिवार, 10 मार्च 2018

सहकारी संस्थाओं की हड़ताल समाप्त

विश्वास सारंग

सहकारिता राज्य मंत्री  विश्वास सारंग से चर्चा के उपरान्त सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है.  सारंग से सहकारी संस्थाओं की कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने आज उनके निवास पर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की. चर्चा के बाद सहकारी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सरजेन्द्र खीची और अशोक मिश्रा ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की और मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया. राज्य मंत्री सारंग ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना और विभागीय अधिकारियों को सभी संभव मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि मांगो पर सहमति से प्रदेश की साढ़े चार हजार से अधिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के 45 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे.प्रमुख सचिव सहकारिता  के.सी. गुप्ता, सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें