शुक्रवार, 9 मार्च 2018

आयकर के छापे, करोड़ों की कर चोरी

मध्यप्रदेश के खरगोन में आज शुक्रवार को आयकर विभाग की एक साथ 7 स्थानों पर छापेमार कार्यवाही से हड़कंप मच गया. शहर के सात अलग-अलग ठिकानों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार दस्तावेज खंगालें जा रहे है. संयुक्त कमिश्नर वीजे बोरीचा ओर प्रिंसिपल कमिश्नर शैली जिंदल के निर्देशन में पांच जिले इंदौर, खरगोन, बड़वानी,खंडवा ओर बुरहानपुर इनकमटैक्स अधिकारी कर्मचारी सात अलग-अलग टीमों में कार्रवाई कर रहे है.   इस कार्रवाई को वित्तीय वर्ष के चलते करोड़ो रुपए के आयकर चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है. टीम मे मौजूद सेंधवा के इनकम टैक्स अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे के मुताबिक ये कार्रवाई इनकमटैक्स सेक्शन 130 3(अ) के तहत इनकमटैक्स अधिकारी के मुताबिक खरगोन बावड़ी बस स्टैंड स्थित रामकृष्ण स्टील फर्नीचर, और उसके अन्य तीन सहयोगी संस्थानों के साथ फखरी फर्नीचर बावड़ी स्टैंड, बिस्टान रोड स्थित नजमुद्दीन एंड संस ओर सनावद रोड स्थित अनंत कंस्ट्रक्शन पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है. कार्यवाही मे करोडो रुपए के कर चोरी का खुलासा हो सकता है. पूरी जांच देर रात तक चलने की सम्भावना है. फिलहाल अधिकारी वरिष्ठ अधिकारी द्रवारा जानकारी की बात कर रहे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें