शुक्रवार, 9 मार्च 2018

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी रही हड़ताल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी नियमिती करण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश सहित राजधानी में 19 दिनों से लगातार हड़ताल कर रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे तरीके से चरमराती नजर आ रही है. सरकार उनकी मांगों को मानने तैयार नहीं है, और ऐसे में आम जनता जो हास्पिटल  इलाज के लिए आ रही है, वह कहीं ना कहीं परेशान हो रही है.
 संविदा कर्मचारियों ने आज राजधानी के जय प्रकाश चिकित्सालय  में शासन के आदेश की प्रति को जलाया जो कि शासन ने सभी संविदा कर्मचारियों को आदेश के रूप में भेजी थी, जिसमें लिखा था कि वह तत्काल प्रभाव से काम पर जाएं और हड़ताल समाप्त करें. मगर कर्मचारियों का कहना है, कि उस प्रति में त्रुटी हैं, जिसके तहत वह आदेश की प्रति को नहीं मान रहे हैं। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री  ने मिलने की बात कही है, और अगर संविदा कर्मचारियों की मांगें पूरी होती हैं, तो हड़ताल खत्म हो जाएगी वरना हड़ताल जारी रहेगी औ? उग्र आंदोलन होगा और इसकी पूरी जवाबदारी सरकार की होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें