जन्म से ही मूक-बधिर बीस वर्षीय सुश्री देशना जैन इग्नू के पाठ्यक्रम में इंदौर स्थित मूक-बधिर संगठन में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं. इन्होंने दिव्यांगता को परास्त करते हुए हाल ही में जयपुर में आयोजित सातवें मिस्टर एंड मिस डीईएएफ इंडिया फैशन-कम-ब्यूटी शो में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया है. देशना ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा भोपाल स्थित आशा निकेतन मूक-बधिर स्कूल में प्राप्त की है. जयपुर में 26 फरवरी को आयोजित इस राष्ट्रीय शो में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गोवा, असम सहित कई राज्यों के 70 दिव्यांग युवक-युवतियों ने भाग लिया था. कुमारी देशना का भाई दिवाकर भी जन्म से मूक-बधिर है सुश्री देशना की मां श्रीमती दिव्या और पिता श्री देवेन्द्र कुमार टीकमगढ़ जिला मुख्यालय में निवास करते हैं. माता-पिता ने इन बच्चों पर कभी दिव्यांगता को कमी के रूप में हॉबी नहीं होने दिया. हमेशा बच्चों का उत्साहवर्धन किया. माता-पिता के इस जज्बे ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. इसी के फलस्वरूप सुश्री देशना जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर माता-पिता का नाम रौशन किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें