बुधवार, 7 मार्च 2018

देश में लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा ईवीएम: बावरिया

कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर भाजपा के पास ऐसा कौन सा जादू है जो उसका वोट प्रतिशत अचानक उछाल मार रहा है? कांग्रेस ने दोहराया है कि ईवीएम देश में लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है. यह बातें कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज भोपाल में कही. कांग्रेस महासचिव बाबरिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि ईवीएम के बारे में गंभीरता से सोचा जाए. ईवीएम की वजह से चुनाव व्यवस्था शंका के दायरे में आ गई ह.  बाबरिया ने कहा कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस अपने मत पर कायम है. गुजरात चुनाव के दौरान हमने नजदीक से देखा है कि किस तरह ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. कहीं रास्ते में मशीने बदली गई तो कहीं मतगणना से पहले छेड़छाड़ की गई. बाबरिया ने कहा कि एक योजना के तहत कुछ जगहों पर एक दो चुनाव विपक्ष को जीतने दिए गए ताकि ईवीएम को सही ठहराया जा सके.उत्तर-पूर्व के राज्यों के ताजा चुनाव भी यही साबित करते हैं. त्रिपुरा में भाजपा 2 प्रतिशत मतों से सीधे 42 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि आज तक देश में ऐसा नही हुआ. आज ईवीएम देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें