रविवार, 11 मार्च 2018

दतिया के विकास के लिए करता रहूंगा प्रयत्न

मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मेरा सपना है कि दतिया का चहुंमुखी विकास हो यहां के नागरिकों को हर सुख सुविधा मिले इसके लिए प्रत्यनशील रहता हूं. जब मैं देखता हूं कि दतिया में मेडीकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, हवाई पट्टी, रेल्वे बृज, पेयजल व्यवस्था सीबर प्रोजेक्ट, सड़के, कलेक्ट्रेट भवन आदि के द्वारा मेरा सपना साकार हो रहा है तो मेरे मन को प्रशंनता होती है. उन्होंने यह बात गहोई वाटिका में विकास कार्यो पर केन्द्रित कलेण्डर के विमोचन समारोह स्थानीय गहोई वाटिका में बोलते हुए कही. कार्यक्रम के दौरान विधायक भाण्डेर  घनश्याम पिरोनिया, सेवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर  मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक  मंयक अवस्थी, पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष  सुभाष अग्रवाल, समाज सेवी  हरीराम सांवला, डिप्टी कलेक्टर  बीरेन्द्र कटारे, भगवान उपाध्याय दैनिक भास्कर,  राजीव शर्मा दैनिक भास्कर ग्वालियर आदि मंचासीन रहे. कार्यक्रम के प्रारंभ में  गणेश सांवला द्वारा कलेण्डर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.     जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जब वह प्रथम बार दतिया आए तो हर घर के सामने पानी के डिब्बे रखे रहते थे, नल से पानी लेने के लिए गढढे खुदे रहते थे जिसमें उतरकर पानी भरने में तीन आदमी लगते थे. आज स्थिति यह दतिया में पानी की कोई कमी नही है गलियों-गलियों में पानी बह रहा है. उन्होंने कहा कि सीतासागर, रामसागर तालाब भरे गए दतिया में चारो तरफ चौडी सडके बनी मेडीकल कॉलेज कलेक्ट्रेट भवन हवाई पट्टी सहित जितने विकास कार्य हुए है और हो रहे हैं उन्हें देखकर मन को प्रसन्नता होती है. मेरा उद्देश्य भी जनता की सेवा का है. कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथियो द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए.     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसंपर्क मंत्री के पहुंचने पर पुष्पहारों से स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में  राजीव शर्मा ग्वालियर, गणेश दत्त सांवला, राघवेन्द्र तोमर, चंद्रपाल सिंह दांगी, शिवरमन सिंह राठौर, विपुल शर्मा, रामू प्रजापति, दिनेश रजक आदि के नाम शामिल है. कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सहभोज में भाग लिया. कलेण्डर के माध्यम से दतिया में हुए विकास को रेखांकित किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें