गुरुवार, 3 मई 2018

स्मार्ट प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ेंगी 1 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

प्रदेश की एक लाख आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं को नवीनतम जानकारियों के साथ निरंतर प्रशिक्षण उपलब्घ करवाने के लिए जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जी.आई.जेड़. के सहयोग से आनलाइन पाठ्यक्रम आरंभ किया जा रहा है. 'आंगनवाड़ी शिक्षा' के नाम से तैयार वर्चुअल लर्निग प्लेटफार्म प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों के लिए विकसित किया गया है.
'आंगनवाड़ी शिक्षा' वास्तव में व्यक्तिगत सीखने का प्लेटफार्म है. इसमें सभी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक अपने-अपने कार्य-स्थल पर एकसाथ एक समान रूप से सरलता से प्रशिक्षण ले सकेंगी. इसे बहुत ही सरल, मनोरंजक और प्रभावी बनाया गया है. खेल-खेल में सीखने, फिल्म, क्विज तकनीक को भी सीखने की प्रक्रिया में शामिल किया गया है. यह कोर्स सात माड्यूल और 45 पाठों में विभाजित है. सिखाए गए विषयों पर कार्यकर्ता की समझ की जांच के लिए रूचिकर गतिविधियां बनाई गई हैं. कोर्स पूरा करने में लगभग 45 घंटे लगेंगे. पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को आनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा. विश्व में सबसे अधिक उपयोग होने वाले सशक्त, सरल और सुरक्षित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम माड्यूल फ्रेमवर्क पर आनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है. भविष्य में इसे मोबाइल एप के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका उपयोग कहीं भी किया जा सकेगा. आनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें