गुरुवार, 3 मई 2018

बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग हुए घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल हाईवे पर आज गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक है. हादसा आष्टा के पास सोंडा गांव में हुआ.
मिली जानकारी अनुसार हादसा भोपाल-इंदौर हाईवे पर हुआ. मिगलानी ट्रेवल्स की बस  सिवनी से बुधवार रात सवारी लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई थी. गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब बस जब आष्टा के सोंडा गांव से गुजर रही थी, इसी दौरान वह लहराकर सड़क के नीचे उतर गई. जब तक ड्राइवर बस को संभाल पाता वह पलट गई, जिससे बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. बस को पलटा देख मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकालने लगे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 और पुलिस ने घायलों को आष्टा अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीहोर रैफर कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार बस में आगे की सीट पर बैठे एक यात्री ने बताया कि बस सोंडा से गुजर रही रही थी कि अचानक ड्राइवर की आंख लग गई. जब तक ड्राइवर झपकी से बाहर आता बस सड़क से नीचे उतर चुकी थी. ड्राइवर से बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्पीड तेज होने की वजह से बस पलट गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें