राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में 200 रुपए के नकली नोट जमा कराए जाने का मामला सामने आया है. जब बैंक प्रबंधन को नकली नोटों की जानकारी पता लगी, तो उन्होंने संबंधित मिसरोद थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई.
मिसरोद पुलिस के अनुसार एसबीआई बंगरसिया की शाखा प्रबंधक माल्विका धगत ने इस आशय की शिकायत की है. शिकायती आवेदन में धगत द्वारा बताया गया कि उनके बैंक की शाखा में बीते 10 अप्रैल को 200 रुपए के 8 नकली नोट पाए गए. माल्विका धगत द्वारा बताया गया कि नकली नोट पाए जाने पर जमाकर्ता की पड़ताल की गई. यह नकली नोट पदम सिंह पटेल नामक व्यक्ति द्वारा जमा कराए गए थे. पमद सिंह पटेल ने 10 अप्रैल को एक लाख 40 हजार रुपए एसबीआई बंगरसिया में जमा करवाए थे. जब पदम सिंह पटेल से नकली नोटों की जानकारी पूछी गई, तो उन्होंने बताया जमा कराए गए पैसे, कारपोरेशन बैंक से उसने निकाले थे. पुलिस का कहना है कि शिकायत अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई है. मामला दर्ज करने के बाद से जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कीटनाशक छिड़कते समय युवक की मौत
गुनगा थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक युवक की मौत हो गई. छिड़काव करते समय उसके मुंह में कीटनाशक चला गया था. पुलिस के अनुसार राज उर्फ इंद्रपाल राजपूत पिता अमृत सिंह राजपूत ग्राम भैंसाखेड़ा में रहता था. राज करीब पांच बजे वह अपने खेत में कीटनशानक का छिड़काव कर रहा था, तभी उसके मुंह में कीटनाशक चला गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज होने के बाद पूरी स्थिति साफ हो सकेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें