राजधानी भोपाल में एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम एक परिचित ने ही दिया. घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद आरोपी इंद्रराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची कक्षा आठवीं की छात्रा है. बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए थे, वह घर पर अपने तीन साल के भाई के साथ अकेली थी. बच्ची को अकेला पाकर उसके घर के सामने किराना दुकान चलाने वाले इंद्रराज देखा कि बच्ची अकेली है. वह दुकान से उसके घर पहुंचा. घर के अंदर जाकर आरोपी ने अश्लील हरकतें बच्ची के साथ करनी शुरु कर दी. इसका जब बच्ची ने विरोध किया तो इंद्रराज ने उसे दस रुपए देने का लालच देकर चुप रहने को कहा. इस पर बच्ची ने चिल्लाना शुरु कर दिया. बच्ची के मामा को जब आवाज सुनाई दी तो वह वहां आया, जिसे देख इंद्रराज घर से भाग गया. इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई अश्लील छेड़छाड़ की जानकारी मामा को दी. बाद में मामा ने पूरा घटनाक्रम बच्ची के मां-बाप को बताया.इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी इंद्रराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी इंद्रराज को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दहेज के लिए किया प्रताड़ित
राजधानी भोपाल के नजीराबाद इलाके में दहेज मांग को लेकर एक पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार रीना गोस्वामी पति संतोष गोस्वामी निवासी ग्राम परसोर, की शिकायत पर पति संतोष गोस्वामी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार रीना गोस्वामी का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति, उस पर 50 हजार रुपए नगद और एक मोटरसाइकिल, दहेज के रूप में लाने का दबाव बना रहा है. जब रीना अपने पति की इस मांग को पूरा न कर पाई, तो उसने पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर रीना ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.
युवती का मिला शव
राजधानी के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस को एक युवती का शव मिला है. पुलिस के अनुसार युवती का शव रेलवे पटरी के समीप मिला है. शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के निशान है. पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या की गई है. युवक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है. मोबाइल से पुलिस शव की शिनाख्त और आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें