मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज उन पर कांग्रेस नेताओं विशेषकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर तंज कसा कि कुछ नेता कुछ नेता चुनाव के वक्त ही प्रदेश में दिखाई देते हैं, शेष समय तुगलगी महलों में होते हैं. मुख्यमंत्री ने यह तंज ट्वीट कर किया है.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज दो ट्वीट किए जो काफी चर्चा में रहे. उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सीधे तौर पर घेरा हैं. उन्होंने कहा कि ‘कुछ नेता प्रदेश में सिर्फ चुनाव के समय दिखते है, बाकी समय अपने तुगलकी महलों में बिताते हैं. उनको लगता है कि कामन मैन को क्या पता चलेगा...एक फिल्म में मैंने सुना था, नेवर अंडरेस्टिमेट द पावर आॅफ कॉमन मैन...जनता को पता है कि कौन उनके साथ हमेशा रहा है, और हमेशा रहेगा.’
दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने प्रशासन अकादमी में आनंदम व्याख्यान के दौरान कुर्सी को लेकर की बात पर किया है. उन्होंने कहा कि ‘कार्यक्रम में मेरे लिए आरक्षित रखी गयी कुर्सी को ले कर थोड़ा सा मजाक क्या कर लिया... कुछ मित्र अत्यंत आनंदित हो गए! चलो, मेरा आनंद व्याख्यान में जाना सफल हो गया... ’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें