मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा उन्होंने बासौदा के सर्किट हाउस में की. शनिवार की प्रातः नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बासौदा पहुंचकर स्मार्ट सिटी के मापदण्डो अनुरूप कराए जाने वाले कार्यो के संबंध में बैठक कर सर्वे शुरू किया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने शनिवार को बासौदा से रवाना होने से पहले बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाए जाने हेतु प्रारंभिक तौर पर 25 करोड़ की राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने नगर के गणमान्य नागरिकों से आव्हान किया कि आमजनों की सहभागिता के बिना स्मार्ट सिटी की अवधारणा पूरी नही हो सकती है. राज्य सरकार निर्माण कार्यो की अधोसंरचनाओं को पूरा करा सकती है उनकी देखभाल, सुरक्षा, साफ-सफाई और हमारा शहर पूर्ण स्वच्छ और सुन्दर हो यह काम आमजनों के सहयोग से संभव है. उन्होंने बासौदा की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के रहवासी बडे उदार और सहयोगी है. निश्चित ही उन सबकी कल्पना स्मार्ट सिटी को मूर्तरूप देगी.
मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों से रू-ब-रू होकर उनकी सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओ को सुना और निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है. यहां पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं विभिन्न यूनियनों के द्वारा मुख्यमंत्री जी का फूल मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान शुक्रवार की मध्य रात्रि तक बासौदा की सड़को पर भ्रमण कर नगर में हुए विकास कार्यो का जायजा लिया और शोकाकुल परिवारजनों के घरों में पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.
मुख्यमंत्री चैहान ने शनिवार की प्रातः बासौदा के पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की. पत्रकार संघ के अध्यक्ष द्वारा बासौदा के पत्रकारों को हनुवंतिया की तर्ज पर प्राकृतिक पर्यटन क्षेत्र पचमढ़ी का भ्रमण कराए जाने का आग्रह किया गया. ततसंबंध में मुख्यमंत्री जी ने बांधवगढ़ का भ्रमण शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया. इसी प्रकार पत्रकार भवन के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र कराए जाने पर सहमति व्यक्त की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें