शनिवार, 19 मई 2018

कांग्रेस का घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए समिति गठित


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनाव घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है. राजेन्द्र सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी हैं.
समिति में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. यह समिति पूरे प्रदेश का दौरा कर कांग्रेसजनों और विभिन्न वर्गों के लोगों से चर्चा करने के बाद चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी. 
कमलनाथ ने समिति से कहा है कि आज प्रदेश में समाज का हर वर्ग चाहे वे दलित और आदिवासी हों, किसान हों, मजदूर हांे, विद्यार्थी हों, बेरोजगार हो या फिर महिलाऐं हों सभी परेशान हैं. इन सभी के प्रतिनिधियों से समिति विमर्श कर सुझाव प्राप्त करे. चर्चा के दौरान समिति इनसे यह भी पूछे कि वे क्या चाहते हैं, ताकि सभी वर्गों के सामूहिक हित की बातें चुनाव घोषणा पत्र में शामिल की जा सकें. नाथ ने समिति के सदस्यों को यह भी निर्देशित किया है कि घोषणा पत्र आम समझ की सरल भाषा में तैयार किया जाये, ताकि घोषणा-पत्र की मूल भावना लोगों को आसानी से समझ में आ सके. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें