राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है.युवती ने घर पर दुपट्टे का फंदा बना कर लटक गई, जिसे आस पास के लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के अनुसार पंचवटी नगर फेस-3 कोलार निवासी पूजा सोनाल पिता अजब उम्र 18 वर्ष, ने कल मंगलावर अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी. मृतका ने खुदकुशी क्यों की ही इस बात का पता फिलहाल नहीं चल पाया है.निशातपुरा पुलिस ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
चोरी की योजना बनाते पकड़ाए
र्इंटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार आज बुधवार तड़के मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को लांबाखेड़ा स्थित चौकसे नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. आरोपियों की पहचान लालू पंथी उम्र 30 वर्ष और सलमान उर्फ अल्मास, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह इलाके में चोरी करने की योजना बना रहे थे. आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मजदूर की मौत
राजधानी के गरमगड्डा निवासी नौशान पिता बन्ने खां पुताई का काम करता है. वह मंगलवारा स्तिि एक होटल में पुताई का ठेका लेकर काम कर रहा था. इस दौरान दूसरी मंजिर से वह नीचे गिर गया. युवक को लोगोें ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार नौशाद की सिर में अधिक चोट आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई.
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार सुरेश पटेल नामक युवक सईद नगर में रहता है. वह बीते लंबे समय बीमार चल रहा था. पुलिस के अनुसार युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की. युवक के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि युवक सुरेश का इलाज चल रहा था, वह मानसिक रुप से पीड़ित था. इसके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें