मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह: अमित शाहभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी बिगुल फूंक दिया . उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का दम कांग्रेस में नहीं है. मध्यप्रदेश में भाजपा अंगद के पैर की तरह है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता.
शाह ने यह बात आज राजधानी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को भेल के दहशरा मैदान पर संबोधित करते हुए कही.शाह ने कहा कि भाजपा को हराने का दम कांग्रेस में नहीं है, क्योंकि यहां पर मुकाबला कार्पोरेट समर्थक ओर किसान के बीच है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का अंगद की तहर पैर अडिग है, जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता है. शाह ने कमलनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस का कार्पोरेट समर्थक चेहरा है, तो भाजपा की ओर से किसान. इन दोनों के बीच मुकाबला है. शाह ने कहा कि भाजपा 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई, उसके ाबद से हुए सभी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस को हर तरफ हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में 15 मई को जो नतीजे आएंगे उनमें भाजपा को जीत मिलेगी.
कांग्रेस दे रही बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. जातिगत आंदोलन भड़काने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में संगइन की जिम्मेदारी होगी कि वह ऐसे लोगों की मंशा को विपल कर दें. शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य में कांग्रेस को समूल उखाड़ फेंके और तय करें कि जिन दो क्षेत्रों (छिंदवाड़ा और गुना) में भाजपा नहीं जीतती है, वहां पर सभी विधानसभा सीटों को जीतना है.
हिन्दु संस्कृति को बदनाम कर रही कांग्रेस
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिन्दू संस्कृति और धर्म को बदनाम कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता देश में जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हें. राहुल गांधी ने हिन्दू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम किया है.
राहुल गांधी को दी चुनौती
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी में राहुल गांधी को मध्यप्रदेश का चुनाव जीतकर दिखाने की खुली चुनौती दी है. भाजपा अध्यक्ष न ेकहा कि राहुल गांधी दूरबीन लेकर ढुंढते रहे जाएंगे, फिर भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस नजर नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि आपको सपने कहां से आते हैं. मध्यप्रदेश तो भाजपा की संगठन का गढ़ है. शाह ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि राजा-महाराजा को लेकर मैदान में उतरे हैं, डरने की जरूरत नहीं हैं.
शिवसेना ने दिखाए काले झंडे
राजधानी भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए. आज दोपहर को महाराणा प्रताप नगर से जब उनका काफिला निकल रहा था तभी शिवसेना के कार्यकर्ता ने चोरी छुपे चेतक ब्रिज पहुंचकर शाह को काले झंडे दिखाए. पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ता मौके से भाग गए. शिवसेना का आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले नरेश अग्रवाल को भाजपा ने पार्टी में शामिल कर लिया. अग्रवाल के विरोध में ही शिवसैनिकों ने अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें