प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा टेलेन्ट हंट के माध्यम से चयनित प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट प्रारंभिक तौर पर प्रशिक्षु प्रवक्ताओं के रूप में कार्य करेंगे . पार्टी द्वारा गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आये हुए प्रवक्ताओं को उनकी प्रतिभा को निखारने और पार्टी की राजनीतिक विचारधारा और संप्रेषण कौशल के बारे में जानकारी देने के लिये शीघ्र ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा . प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल के अनुसार प्रदेश स्तर पर इन प्रवक्ताओं की नियुक्तियों के बाद पार्टी द्वारा जिला प्रवक्ताओं की सूची भी जारी कर दी गयी है . इस सूची में पूर्व से कार्यरत प्रवक्ताओं के अलावा काफी संख्या में प्रतिभाशाली युवाओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है. पहली सूची में 46 जिलों के लगभग 160 प्रवक्ताओं के नाम संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को भेजे दिये गये हैं . जिला प्रवक्ताओं को जिला स्तर पर ही नियुक्ति पत्र जारी किये जायेंगे .
शनिवार, 5 मई 2018
कांग्रेस के नये प्रवक्ता प्रशिक्षु के रूप में कार्य करेंगे

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें