मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के निकट आज सुबह निजमुद्दीन (दिल्ली) से विशाखापट्टनम जा रही एपी एक्सप्रेस में आग लग गई. आग पर पुलिस के जवानों और फायर बिग्रेड ने काबू पाया. हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. ट्रेन में 39 डिप्टी कलेक्टर भी सवार थे, जो प्रशिक्षण के बाद भोपाल लौट रेह थे. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उन जवानों की प्रशंसा की है,जिन्होंने डिब्बों को अलग किया. वहीं घटना की जांच के निर्देश रेलवे ने दिए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22416 एपी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर निजमुद्दीन स्टेशन से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई थी. करीब 12 बजे ग्वालियर से दो किलोमीटर दूर बिरला नगर स्टेशन के पास इसके कोच बी-6 और बी-7 में आग लग गई. ट्रेन को तत्काल रोक कर कोच में सवार सभी यात्रियों को उतारा गया. इन कोचों में 37 डिप्टी कलेक्टर भी सवार थे. जो ट्रेंनिग से वापस लौट रहे थे. इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा. आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एसी कोच बी 7 में लगी. कुछ ही पलों में यात्रियों ने चेन खींच दी और चालक ने ट्रेन रोक दी. जैसे ही ट्रेन रूकी, सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये. इसके बाद, आग एसी कोच बी6 में भी फैल गई. ये दोनों कोच जलकर नष्ट हो गये हैं. आग लगने की घटना की जांच के निर्देश रेलवे ने दिए हैं. रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन के सभी यात्री सकुशल हैं तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर बसों से ग्वालियर लाया गया है आग लगे दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर लिया गया है.
सवार थे 37 डिप्टी कलेक्टर
एपी एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी उसमें 37 डिप्टी कलेक्टर भी सवार थे. ये सभी ट्रेनिंग लेकर वापस लौट रहे थे. सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के अंदर मौजूद आग बुझाने के साधनों का उपयोग किया गया, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी और बढ़ती चली गई. फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
दो एसी कोच हुए नष्ट
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि चलती एपी एक्सप्रेस में सोमवार अचानक आग लग गई, जिससे दो एसी कोच नष्ट हो गये हैं. अब आग को बुझा दिया गया है. आग बुझाने में चार दमकलों का उपयोग किया गया. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त एपी एक्सप्रेस के सारे कोच वातानुकूलित (एसी) थे.
मुख्यमंत्री ने की पुलिस जवानों की प्रशंसा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आग की चपेट में आए डिब्बों को ट्रेन से अलग करने वाले पुलिस के जवानों के साहस की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने अपने कर्तव्य और निष्ठा का परिचय दिया, जो युवाओं को प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने आग लगने के बाद ग्वालियर प्रशासन और पुलिस की तत्परता से जनहानि नहीं हुई. सभी यात्री, विशेषकर प्रशिक्षण से लौट रहे 37 डिप्टी कलेक्टर सकुशल हैं. .ं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें