मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस भर्ती के दौरान कराए गए मेडिकल चैकअप में लापरवाही बरतने पर डाक्टर और बाबू को निलंबित कर दिया है. वहीं भिंड के अलावा धार में घटित घटना की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जांच कराने के आदेश दिए हैं.
मध्यप्रदेश में आरक्षक भर्ती के दौरान धार जिले में अभ्यर्थियों के सीने पर एससी, एसटी लिखे जाने की घटना के बाद आज जब भिंड में लड़कियों के साथ लड़कों को एक ही कमरे में मेडिकल चैकअप कराने का मामला सामने आया तो भिंड कलेक्टर ने टी इलैया ने डाक्टर और एक क्लर्क को निलंबित कर दिया है. कलेक्टर द्वारा यह कार्रवाई सीएमएचओ द्वारा कराई जांच के बाद की गई है. साथ ही जांच में पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के लिए कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को लिखा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भिंड एवं धार में घटित इन घटनाओं की जांच कराने के आदेश दिए हैं.
यहां उल्लेखनीय है कि धार में घटित घटना में भी गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सक्रियता दिखाकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें