राजधानी जीआरपी ने कटनी के एक युवक से 11 लाख रुपए जब्त की है. बताया जा रहा है कि युवक कटनी का रहने वाला था और दिल्ली जाने की फिराक में था. पुलिस ने युवक के पास से दिल्ली जाने का टिकट भी मिला है. जीआरपी ने आयकर विभाग को रुपए मिलने की सूचना दे दी है.
जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के रेलवे स्टेशन पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जीआरपी भोपाल को कटनी के ग्राम इमलिया का रहने वाला युवक मोहन राय पिता भंजन प्रसाद दिखाई दिया. पुलिस ने उसके पास रखे सामान की चैकिंग की तो उसके पास से 11 लाख 8 हजार 800 रुपए बरामद किए गए. मोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली जा रहा था. उसके पास से दिल्ली का टिकट भी मिला है. वह भोपाल में स्टेशन बजरिया इलाके में कुंजीलाल के मकान में रुका हुआ था. पुलिस ने कमरे और उसके सामान की तलाशी ली तो उक्त रकम बरामद हुई. हालांकि युवक ने अभी यह नहीं बताया है कि उसे यह रकम किसने दी और किसको देने जा रहा था. जीआरपी ने आयकर विभाग को जब्त रकम की सूचना दे दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें