![]() |
| हिम्मत कोठारी |
भाजपा में भोपाल संसदीय क्षेत्र सहित अन्य सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में असंमजस की स्थिति निर्मित हो गई है. भोपाल को लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पत्र लिखकर कहा है कि उनका नाम भोपाल से भी चल रहा है, जबकि पार्टी आपको मुरैना से प्रत्याशी घोषित किया हुआ है. इस स्थिति में कार्यकर्ता असंमजस में है. आप स्वयं ही यह घोषणा करें कि मुरैना से चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि मुरैना के कार्यकर्ता चुनाव
प्रचार में जुट जाएं.
![]() |
| नरेन्द्र सिंह तोमर |
कोठारी ने कहा लिखा है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अभी तक किसी का एक बार टिकट घोषित कर दिया हो तब उसमें परिवर्तन अभी तक देखने में नहीं आया पार्टी का यह निर्णय सुनने में आ रहा है कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं को लोकसभा में भाजपा का उम्मीदवार नहीं बनाया जा रहा है यह नीति सभी पर लागू की जा रही है. पत्र में लिखा है कि सुमित्रा महाजन ने पार्टी की भावना को समझते हुए स्वयं के चुनाव ना लगने की घोषणा की इसी प्रकार से वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र, शांता कुमार, खंडूरी, कोश्यारी जैसे नेताओं ने भी चुनाव न लड़ने की इच्छा प्रकट की है. कोठारी ने पत्र में लिखा है कि मेरा आपसे अनुरोध है कि आप कहां से चुनाव लड़ेंगे इस संबंध में जो असमंजस की स्थिति बनी हुई है उसे समाप्त करने के लिए आप स्वयं घोषणा करें की आप मुरैना से ही चुनाव लड़ेंगे, ताकि कार्यकर्ताओं में असमंजस समाप्त हो और कार्यकर्ता आपके उमीदवार क्षेत्र मुरैना में चुनाव प्रचार मैं काम पर लग जाए.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें