कमलनाथ सरकार के मंत्री एवं भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के नजदीकी नेता पीसी शर्मा ने आज कांग्रेस कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए नाराज दिया 'बूथ जिताओ, नौकरी पाओ'.
राजधानी भोपाल में आज सेकंड स्टॉप नर्मदीय भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, भोपाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं समस्त सम्माननीय कांग्रेसजनों के साथ उपस्थित हुए. कार्यकर्ता सम्मेलन में कैबिनेट पीसी शर्मा ने 'बूथ जिताओ, नौकरी पाओ' का नारा दिया. उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबको नौकरियां मिलेंगी.
1 कार्यकर्ता 5 वोट की ले जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस का 1 कार्यकर्ता 5 वोट की भी जिम्मेदारी ले, तो कांग्रेस की जीत भोपाल में सुनिश्चित है. मिश्रा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को 5 मतदाता के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरुक करना होगा. वहीं कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि यदि कार्यकर्ता यह मान ले कि मेरा बूथ, मेरा स्वाभिमान, तो कोई ताकत नहीं कि कांग्रेस को यहां से कोई हरा सके. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें बूथ पर तैनात होना होगा, मतदाता को यह बताना होगा हमारे दिग्विजय सिंह चेहरा देखकर भावना को पढ़ने वाले हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें