मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल के प्रमुख अजय दुबे को हटा दिया गया है. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले थे. उन्हें पद से हटाए जाने का आदेश संगठन के प्रदेश प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.
जारी आदेश में अजय दुबे से कहा गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रुप में आपके द्वारा विगत दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी विरोधी एवं बहुत ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है. पत्र में कहा गया है कि आपका यह कृत्य पूरी तरह से अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. आदेश में कहा गया है कि अत: आपको तत्काल प्रभार से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें