राजधानी भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्दू के बयान को लेकर भाजपा नेता तिलमिला गए हैं. सिद्दे ने मोदी को राष्ट्रद्रोही बताया, जिससे नाराज भाजपा नेताओं ने आज बैरागढ़ थाने पहुंचकर सिद्दू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने शिकायती आवेदन सौंपा है.
बैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में सभा लेने नवजोतसिंह सिद्दू राजधानी भोपाल पहुंचे थे. उन्होंने यहां पर सभा के दौरान मोदी को लेकर बयान दिया जो भाजपा नेताओं की नाराजगी का कारण बना. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने इस बयान पर अपनी नाराजगी जताई कहा कि वे सिद्दू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आज शिकायती आवेदन सौंपा है. शिकायत करने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल लोढ़ा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे.
उल्लेखनीय है कि सिद्दू ने बैरागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मोदी को देशद्राही कहकर संबोधित किया. बता दें कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को मध्यप्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं सिद्दू ने सभा के दौरान यह भी कह दिया कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव हारेंगे तो राजनीति छोड़ देंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें