![]() |
| पारस जैन |
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन को भाजपा सरकार के जाते ही बंगला खाली करना था, मगर उन्होंने अब तक बंगला खाली नहीं किया है. जैन को कई बार शासकीय तौर पर निर्देश भी मिले, मगर उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया और बंगला खाली नहीं किया. जैन का यह बंगला वर्तमान सरकार के मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को आवंटित है. इसके कारण वे राजधानी में अब तक बंगला नहीं मिलने के कारण इधर-उधर गुजरा करते नजर आ रहे हैं.
पूर्व मंत्री जैन को न्यायालय सक्षम अधिकारी मध्यप्रदेश लोक परिसर अधिनियम भोपाल ने नोटिस भेजा है. जिसमें कहा है कि पारस जैन अब भी अनधिकृत रुप से चार इमली स्थित बंगले पर आधिपत्य जमाए हुए हैं. 25 अप्रैल तक आवास खाली नहीं करने पर उसे बलपूर्वक खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है के सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों को विधानसभा सचिवालय की ओर से बंगले खाली करने को कहा गया था, इसमें से कईयों ने अपना बंगला खाली नहीं किया, जिसके कारण विधायक और मंत्री परेशान हो रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें