भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर सियायत गर्मा गई है. कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने करकरे की शहादत पर हमें गर्व है, इस पर किसी को भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. प्रज्ञा सिंह द्वारा मीडिया में मुंबई के पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान के बाद आज कांग्रेस की ओर से प्रज्ञा पर जमकर हमला बोला गया. कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि करकरे की शहादत पर हमें गर्व है, इस पर किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मीडिया से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के साफ निर्देश हैं कि सेना और शहीदों को लेकर सियासी टिप्पणी नहीं की जाए, सभी को इसका पालन करना चाहिए. सिंह ने कहा कि हेमंत करकरे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे, जो आतंकियों के हमले में शिकार हुए, जिन्होंने मुंबई के लोगों के लिए शहादत दी, ऐसे लोगों पर हमें गर्व है.इसके पूर्व सुबह जब सिंह ने पत्रकारों ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी तो उन्होंने कहा था कि मैं एक ही बात कहूंगा कि मैं भाजपा प्रत्याशी के बारे में कुछ नहीं कहूंगा.
यह कहा था साध्वी प्रज्ञा ने
साध्वी प्रज्ञा सिंह ने महाराष्ट्र एटीएस के दिवंगत प्रमुख हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा कि मेरे श्राप से हेमंत करकरे की मौत हो गई. साध्वी ने राजधानी में एक सभा के दौरान यह बयान दिया था. उन्होंने कहा है कि मैंने कहा (दिवंगत प्रमुख हेमंत करकरे) तेरा सर्वनाश होगा. ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गयी थी उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ. साध्वी के इस बयान पर जब बवाल मचा तो वे यह कहती नजर आई कि मेरे जवाब, मैं कहां देती हूं, ठाकुर खुद ही दे देते हैं. उन्होंने कहा कि जो कहा वो गलत नही हैं. बाद में इसका स्पष्टीकरण दूंगी.
शिवराज ने कहा दिग्विजय डरे हुए हौ प्रज्ञा से
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उमरिया में भोपाल संसदीय सीट पर मचे घमासान को लेकर यह बयान दिया कि दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से डरे हुए हैं. भारत की एक बेटी को हिंदू आतंकवाद के नाम पर प्रताड़ित किया गया, मानसिक प्रताड़ना दी गयी. गैरकानूनी तरीके से उन्हें बंद किया. उन्होंने कहा कि भगवा और आतंकवाद को कोई रिश्ता नहीं है. वसुधैव कुटुम्बक हिंदुत्व है. भगवा को बदनाम करने की साजिश जिन लोगों ने रची वह घबराए हैं और डर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत देश में बेटी और महिलाओं का सम्मान किया जाता है. उनकी पूजा की जाती है, लेकिन दिग्विजय सिंह लगातार भगवा और हिन्दू आतंकवाद का ढिंढोरा पीट रहे हैं.
आईपीएस एसोसिएशन ने जताया एतराज
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश में साध्वी के बयान पर एतराज जताया है. एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि अशोक चक्र से सम्मानित आईपीएस हेमंत करकरे ने आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. एसोसिएशन ने कहा कि एक उम्मीदवार द्वारा दिए गए बयान की हम निंदा करते हैं. हमारी मांग है कि हमारे सभी शहीदों के बलिदान का सम्मान किया जाए.
चुनाव आयोग को शिकायत
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह के बयान की आज कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की है. आयोग ने कांग्रेस की शिकायत को संज्ञान में लिया है और जांच करने की बात कही है. आयोग की ओर से कहा है कि हम बयान की जांच कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें