![]() |
| डा. गुलाब सिंह किरार |
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस, भाजपा ने 40-40 स्टार प्रचारक बनाए हैं. कांग्रेस की सूची में एक नाम ऐसे भी स्टार प्रचारक का है, जो व्यापमं घोटाले का आरोपी भी रहा है. सूची में 36 नबंर पर डा. गुलाब सिंह किरार नाम अंकित है, जो व्यापमं घोटाले के आरोपी है.
मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने व्यापमं घोटाले के आरोपी डा. गुलाब सिंह किरार और डा. रामकृष्ण कुसमरिया को भी शामिल किया है. दोनों ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इस सूची में 20 नाम राष्ट्रीय नेताओं के हैं, जबकि 20 स्टार प्रचारक प्रदेश के नेता हैं. पार्टी ने बहुजन संघर्ष दल के फूल सिंह बरैया और हार्दिक पटेल को भी स्टार प्रचारक घोषित किया है. बरैया भी हाल ही में अपने दल सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
कांग्रेस के स्टार प्रचार
राष्ट्रीय नेताओं के अतिरिक्त कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरूण यादव, अजय सिंह, डा. गोविंद सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, मुकेश नायक, पीसी शर्मा, प्रभुराम चौधरी, लाखन सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नामदेवदास त्यागी, डा. गुलाब किरार, सईद अहमद, रामकृष्ण कुसमारिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, फूल सिंह बरैया को स्टार प्रचारक घोषित किया गया है.
भाजपा के स्टार प्रचारक
प्रदेश में तीसरे चरण के लिए भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाजपा ने राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश के गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया, विक्रम वर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, सुहास भगत, मनोहर ऊंटवाल, विजेश लूणावत, बंसीलाल गुर्जर, विनोद गोटिया और जयभान सिंह पवैया को भी स्टार प्रचारक बनाया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें