![]() |
| नरेंद्र सिंह तोमर |
भाजपा सूत्र बताते है कि नरेंद्र सिंह तोमर ने हाईकमान के सामने अपना पक्ष रखा है और कहा है कि मुरैना सीट पर उनकी तैयारियां जोरो पर है और वहां पार्टी को जनाधार भी मिल रहा है. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर के भोपाल से चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद एक बार फिर भोपाल सीट पर पेंच फंस गया है. दरअसल भाजपा भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के सामने किसी बड़े चेहरे को मैदान में उतारने की कोशिश में है. इसलिए नरेंद्र सिंह का टिकट बदलने के कयास तेजी से लगाए जा रहे थे और मुरैना से प्रदेश उपाध्यक्ष बीडी शर्मा को टिकट दिए जाने की चर्चा थी. लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर के इंकार के बाद अब भोपाल सीट पर पेंच तो फंसा है ही बीडी शर्मा के चुनाव लड़ने पर भी सवाल खड़े हो गए है. इससे पहले शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल सीट से चुनावी मैदान में उतरने से इंकार कर चुके है.
उल्लेखनीय है कि भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, गुना और विदिशा ये वो पांच सीटे है जहां टिकट बांटने में फरर का सीधा दखल बताया जा रहा है. सूत्र बताते है कि संघ के दखल के बाद भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन को कह दिया है कि वो इन सीटों पर किसी तरह की चर्चा ना करें. इन सीटों पर कौन उम्मीदवार होंगा इसका फैसला आलाकमान सीधे करेगा. राजनीति के जानकारों की माने तो ये पांच सीटें बीजेपी के साथ साथ आरएसएस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है. इसलिए इन सीटों पर चयन के लिए कोई कोताही नहीं बरती जा रही.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें